गया, जनवरी 28 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को बीडीओ शशिभूषण साहू की अध्यक्षता व प्रमुख अनीता देवी की मौजूदगी ने बाल संरक्षण समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। इसमें बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और इसे पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और सदस्यों ने बाल संरक्षण को लेकर शपथ भी ली। बैठक में फतेहपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, बीडब्ल्यूओ, सीडीपीओ, मुखिया राजेंद्र सिंह राजू, पंसस राजेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.