काशीपुर, जून 19 -- काशीपुर। निरंकारी भवन में विशाल निरंकारी बाल संत एवं इंग्लिश मीडियम समागम हुआ। जिसमें सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भरपूर उत्साह के साथ प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी गईं। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा दल की रैली से हुआ। सत्संग का कार्यक्रम बच्चों के द्वारा अवतार वाणी, हरदेव वाणी के गायन से आरंभ किया गया। बच्चों ने सोशल मीडिया, भक्ति भाव, इंसानियत और रूहानियत, इंसान को आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में किस प्रकार से समय निकालकर अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिकता की तरफ जोड़ना है, तथा सत्संग के महत्व पर छोटी-छोटी लघु नाटिकाएं करके सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन करते हुए गौरव ने कहा कि बच्चों को बाल संगत एवं इंग्लिश मीडियम संगत के साथ-साथ शिक्षा के मार्ग पर भीआगे बढ़ते चले जाना है। यहां क्षेत्रीय संचालक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.