दुमका, फरवरी 3 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका की ओर बाल श्रम सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर रविवार एक बैठक किया। जिसमें कई पीएलवी ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य बाल विवाह ,बाल श्रम,पर रोक लगाने व इस प्रथा को दूर करने हेतु जागरूकता के लिए किया गया। बताया कि यह बाल विवाह आज के समाज की एक गंभीर समस्या है। इससे लड़कियां अशिक्षित रह जाती है। जानकारी के अभाव के कारण लकड़िया अपने अधिकारों को जान नहीं पाती है। बैठक में बाल विवाह रोकथाम हेतु विभिन्न उपायों की चर्चा की गई। जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देना, जागरूकता अभियान चलाना, कानूनी प्रावधानों को लागू करना, बाल विवाह हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देना आदि पर मंथन किया गया। मौकेपर आर. हाँसदा, ओम प्रकाश हेम्ब्राम, बिश्वंभर झा, रेणुका मरांडी, सुशील राणा, मदन, आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.