मेरठ, अक्टूबर 7 -- नवनियुक्त उपश्रमायुक्त राजेश कुमार ने सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के साथ बैठक कर बालश्रम पर सख्ती करते हुए रोक लगाने और सेस (उपकर) राजस्व वसूली लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। सेस और इंफोर्समेंट से संबंधित कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की। लंबित फाइलों के निस्तारण का इस माह के अंत तक का लक्ष्य तय किया। उपश्रमायुक्त राजेश मिश्र ने कहा कि बालश्रम पर रोक एवं सेस राजस्व प्राथमिकता है। पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट आदि की सूची मांगी है। 50 लाख से अधिक धनराशि के सरकारी विभागों के चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत कार्यों की जानकारी तलब की है, ताकि इनमें कार्यरत श्रमिकों की जानकारी हो सके। पात्र श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया श्रमिकों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.