श्रावस्ती, फरवरी 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती को बालश्रम मुक्त बनाने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों को बालश्रम रोकने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सीडीओ ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ शाहिद अहमद ने कहा कि श्रावस्ती को बालश्रम मुक्त बनाने के लिए व्यापार संगठनों, ईंट भट्ठा एसोसिएशन, विभिन्न रेस्टोरेंट मालिकों, व्यापारियों का सहयोग बहुत जरूरी है। इन सभी उपक्रमों को न सिर्फ बाल श्रम मुक्त श्रावस्ती बनाने का प्रण लेना होगा बल्कि अपने एसोसिएशन के तहत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों में यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा काम न करे। उन्होंने कहा कि बाल एवं किशोर प्रतिषेध व विनियमन अधिनियम के तहत जिन अधिकारियों को बाल श्रम रोकने की जिम्मेदारी मिली है। उसे पूरे दायित्व के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.