जामताड़ा, मई 23 -- बाल श्रम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक्शन प्लान तैयार जामताड़ा,प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय में गुरूवार को एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में बाल श्रम विनियम एवं उन्मूलन अधिनियम 1986 के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, जिला श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह सहित अन्य ने भाग लिया। मौके पर बाल श्रम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया। जिसके तहत जिले के सभी प्रतिष्ठान ढाबा, दुकान, लॉज, हाॅस्टल आदि स्थानों का आंकड़ा संकलित कर वैसे क्षेत्रों में जहां बाल श्रम नियोजित किये जाने की संभावना है। उनको चिन्हित कर गोपनीय तरीके से धावा दल द्वारा रेस्क्यू कर पुनर्वास करने पर विचार किया गया। मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार, चाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.