चम्पावत, जनवरी 29 -- बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत टनकपुर क्षेत्र में व्यापक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य निर्माणाधीन स्थलों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, परिवहन केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संभावित बाल श्रम की रोकथाम सुनिश्चित करना था। अभियान में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने सक्रिय सहभागिता की। टीम ने टनकपुर के विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों, दुकानों, आईएसबीटी बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी बाल श्रमिक या बाल श्रम में संलिप्त बच्चे की उपस्थिति नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों एवं किशोरों से संवाद स...