बिहारशरीफ, जून 12 -- नूरसराय में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला नूरसराय, निज प्रतिनिधि। सिलाव प्रखंड के मोहनपुर गांव में गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उदय गोस्वामी ने कहा कि यह दिन बच्चों के अधिकारों के लिए समर्पित है। बाल श्रम एक व्यापक मुद्दा है। यह दुनियाभर के बच्चों से बचपन, शिक्षा और विकास के अवसरों को छीन रहा है। सह कार्यक्रम पदाधिकारी प्रिया रानी ने कहा कि बाल श्रम मानव के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। सामाजिक व आर्थि विकास में बहुत बड़ी बाधा है। क विकास में एक बहुत बड़ी बाधा है। मौके पर सोनू कुमार, नीलम कुमारी, खुशी कुमारी, मौसम कुमारी, मेघा रानी, कंचन कुमारी, मुस्कन कुमारी, पूजा, काजल, प्रीति, पूनम देवी, मनीषा कुमारी आदि मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...