औरंगाबाद, जुलाई 8 -- बाल श्रम को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उक्त बातें बिहार बाल श्रम आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। बाल श्रम में जुटे बच्चों को मुक्त करने के लिए अभियान चलाने की बात कही। कहा कि ईंट भट्ठा, फैक्ट्री आदि जगहों पर बाल मजदूरी कराई जाती है, जो प्रतिबंधित है। बच्चों को स्कूल भिजवाने का प्रयास हो रहा है। सरकार गरीबों को घर, अनाज, पानी और बिजली दे रही है। बच्चों को पढ़ाई के लिए साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। गरीबी रेखा को समाप्त किया जा रहा है। अभिभावकों को यह समझना होगा कि वह बच्चों को बाल मजदूरी के लिए बाध्य नहीं करें। माता और पिता भी बाल मजदूरी के लिए दोषी हैं। बिहार में नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। मौके पर पूर्व एमएलसी राजन सिंह, भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.