भदोही, दिसम्बर 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बाल श्रम की रोकथाम के लिए सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रामीणेां को ग्रहण कराया गया। मानवाधिकार के महत्व की भी जानकारी ग्रामीणेां को दी गई। इसी क्रम में मानवाधिकार दिवस पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा अभोली व ज्ञानपुर ब्लॉक के गुवाली, पूरेमकुटा, गणेशरायपुर, नागमलपुर, चकगुमानी, मसूधी, भौथर, हरदुआ, कुढ़वा, हरिकरनपुर, रामपुर समेत अन्य गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। सेवादाता में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा मानवाधिकार के प्रति जागरूक करते हुए बाल श्रम की रोकथाम के लिए सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण ...