पटना, नवम्बर 24 -- श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के साथ बैठक की। बैठक में अध्यक्ष ने मंत्री को बाल कल्याण एवं बाल श्रम से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां मजदूरी से मुक्त कराये गये किशोरों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 25 हजार रुपये दिये जाते हैं। बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...