काशीपुर, फरवरी 22 -- चाइल्ड लाइन व एक एनजीओ द्वारा क्षेत्र में चलाए अभियान के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित एक ऑटो मोबाइल प्रतिष्ठान में एक नाबालिग बाल श्रम करते पाया गया। पुलिस ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सहायक श्रम आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बीती 20 फरवरी को काशीपुर के मुख्य बाजार, रामनगर रोड और मुरादाबाद रोड पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस टीम में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल, चाइल्ड लाइन और एनजीओ इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के कार्यकर्ता शामिल थे। निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित मैसर्स कृष्णा ऑटो मोबाइल्स में दोपहर करीब 3:50 बजे टीम ने एक नाबालिग बच्चे को काम करते हुए पाया। काशीपुर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रतिष्ठान के ...