सोनभद्र, फरवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले को बाल श्रम मुक्त कराए जाने को लेकर आयोजत कार्यशाला में उक्त बातें कहीं। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल संरक्षण इकाई, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान डीएम बीएन सिंह ने कहा कि जनपद को बाल श्रम मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे आमजन बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत हो सकें। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, ईंट-भट्ठों, होटलों एवं ढाबों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जा...