महाराजगंज, दिसम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु एवं विधा मंदिर सोनौली में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा की ओर से संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रम परिवर्तन अधिकारी ने 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही बाल श्रम से संबंधित कानून के बारे में विस्तार से बताया। इसी प्रकार सशस्त्र सीमा बल 22 वी बटालियन सोनौली सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार ने साइबर अपराध से बचाव पर जानकारी देते हुए कई प्रकार के टिप्स दिये जिससे साइबर अपराध से बचा जा सके। कोतवाली के एसएसआई रामचंद्र राव ने बच्चियों की सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करते हुए अपराधों को रोकने के लिए जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.