जहानाबाद, अप्रैल 30 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। बुधवार को राष्ट्रीय बाल श्रम उनमूलन दिवस के अवसर पर जिले में कई जगहों पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस जागरूकता रैली का आयोजन कारगिल चौक से आरम्भ होकर अम्बेडकर चौक, हॉस्पिटल मोड़ से होते हुए से अरवल मोड़ तक किया गया। रैली के माध्यम से बाल श्रमिक से काम न करवाने के लिए आमजनो एवं प्रतिष्ठानों को जागरूक किया गया। रैली में सभी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, टेड्र युनियन के प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया। फोटो- 30 अप्रैल जेहाना- 17 कैप्शन- शहर में राष्ट्रीय बाल श्रम को लेकर जन जागरूकता रैली निकालते कर्मी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.