बलरामपुर, जनवरी 20 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास जागरूकता रथ को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों, कानूनों एवं पुनर्वास योजनाओं की जानकारी देगा। डीएम ने कहा कि बाल श्रम की समस्या के समाधान को लेकर केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज में व्यवहार परिवर्तन लाना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाया जा सके। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.