फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में 12 फरवरी को बाल श्रम उन्मूलन और पुनर्वासन पर कार्यशाला पूर्वान्ह 10 बजे से सुनिश्चित की गयी है। इस कार्यशाला में प्रमुख सचिव श्रम एंव सेवायोजन के दिये गये दिशा निर्देशों पर चर्चा की जाएगी। विषय विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा के बीवी गिरि और श्रम आयुक्त मुख्यालय के अधिकारियों की ओर से प्रतिभाग किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...