कोडरमा, मई 30 -- कोडरमा। जिले के नए डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में बाल श्रमिक उन्मूलन को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी। बैठक में डीसी ने होटल, गैराज, दुकान एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर वहां कार्यरत बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए उन्हें पुनर्वासित करने का निर्देश दिया। इसने कहा कि बाल श्रम करने वालों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि बाल श्रम यानी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कार्य कराने वाले नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत दण्ड का प्रावधान है। इसमें 20,000 से 50,000 रुपये तक का आर्थिक दंड अथवा 06 माह से दो वर्ष तक सश्रम कारावास अथवा दोनों का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से विमुक्त होने वाले बच्चे-बच्चियों का पुनर्वास अत्यन्त आवश्यक है, ताकि वह पुनः इस दलदल में न फंस जाय।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.