काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर, संवाददाता। जिला टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान एक बाइक रिपेयर शॉप से 2 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन, रुद्रपुर गोविंद पांगती, आईएसडी एनजीओ के मीरा कुमार व कैफ ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाल श्रमिकों के बचाव एवं पुनर्वास अभियान के अंतर्गत 24 फरवरी, 2025 की सुबह के लगभग साढ़े 11 बजे जिला टास्क फोर्स टीम द्वारा काशीपुर में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मो. नौशाद सर्विस सेंटर, महेशपुरा पुलिया, काशीपुर में 2 बाल/किशोर बाइक रिपेयरिंग का कार्य करते मिले। मौके पर सेवायोजक द्वारा नियोजित बाल श्रमिकों के संबंध में कोई वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.