भदोही, दिसम्बर 4 -- भदोही, संवाददाता। एएचटी थाने के जवानों ने बाल भिक्षावृत्ति, मादक पदार्थों, मानव तस्करी की रोकथाम उन्मूलन को अभियान चलाया। बुधवार को महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन के निर्देश पर शहर से सटे सर्रोई बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों, कालीन कारखानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 के बारे में जानकारी दी। बाल भिक्षावृत्ति, मादक पदार्थों, मानव तस्करी की रोकथाम उन्मूलन अभियान में निरीक्षक इंद्र भूषण यादव, प्रभारी थाना एएचटी, महिला आरक्षी ममता कुमारी, आलोक रंजन श्रम प्रवर्तन अधिकारी भदोही, इंद्रजीत तिवारी, राम विलास बिन्द, दीपक कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...