बिजनौर, सितम्बर 11 -- हकूमतपुर रोड पर राधा कृष्ण मंडप में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बाल व्यास श्रीकृष्ण शरण महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म एव उनकी बाल लीलाओं का सुंदर गुणगान कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुद्धवार को श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए वृंदावन के बाल व्यास श्रीकृष्ण शरण महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओ को श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही उनकी बल लीलाओं की कथा का गुणगान किया। श्रद्धालुओ में अपेक्षकृत मातृशक्ति की संख्या भारी रही। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की कथाओ के श्रवण से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।कथा के दौरान प्रमोद शर्मा, सुशील कर्णवाल, चौधरी अमित कुमार, दिनेश चौहान सभासद, नवीन कुमार, विशेष राणा, सर्वेश त्यागी, मोहित चौहान, ढागेश कुमार, पप्पू यादव, खुशीराम यादव, शशिकांत, ख़चडू सिंह, जगराम सिंह यादव, नीरज त्यागी व वीरेंद्र ...