पटना, जनवरी 6 -- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), महेंद्रू में सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें बिहार के 39 मेधावी छात्र-छात्राएं पूर्वोत्तर भारत विज्ञान मेला के लिए चयनित हुए हैं। इसका आयोजन 13 से 15 जनवरी को बिरला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय कोलकाता (बीआईटीएम) में होगा। यहां इनकी प्रतियोगिता पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के बच्चों के साथ होगी। इस मेले में सफल रहने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त करेंगे। बच्चों के इस प्रतिनिधि दल के साथ उनके मार्गदर्शन के लिए 11 शिक्षक व एक समन्वयक भी चयनित किए गए हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विभिन्न जिले से चुने गए कुल 70 बाल वैज्ञानिकों के बीच प्रतियोगि...