पिथौरागढ़, मार्च 10 -- पिथौरागढ़। कनारीपाभैं राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक बाल वैज्ञानिकों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र करन सिंह के आइडिया को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। योजना के तहत छात्र को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की जाएगी। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करन को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य विद्यालय के अध्यापकों की ओर से किए जा रहे हैं, वो सराहनीय हैं। यहां शिक्षक नरेश पुनेठा, बलवंत भंडारी, प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभैं की प्रधानाध्यापिका गीता प्रसाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ज्योति ऐरी, सहायिका सुमन भंडारी आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.