फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- जाफरगंज। बाल वैज्ञानिकों ने अग्नि मिसाइल और कॉर्बेट गन समेत अन्य मॉडल और प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने स्टालों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अमौली ब्लाक के गांव फिरोजपुर स्थित कृष्णा इंटर कालेज में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 12 के छात्र करण, शनि, रामनरेश, वेद प्रकाश ने जल संरक्षण पर मॉडल बनाया, जिसकी सराहना हुई। इसी कक्षा के छात्र प्रांजुल पाल ने तोप का सफल परीक्षण किया। वहीं प्राथमिक के कक्षा पांच के छात्र अभियांस ने जेसीबी बनाई। इसके अलावा अन्य छात्रों ने ऑटोमेटिक वाटर सिस्टम, फ्रेश वाटर, ड्रोन कैमरा, वाटर पंप, फ्रीजर, कूलर, सूक्ष्मदर्शी, मिसा...