लखनऊ, नवम्बर 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान व नवाचारी मॉडल का प्रस्तुतिकरण दिया। बाल वैज्ञानिकों ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण, सतत विकास, स्टेम प्रमोशन, नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत आदि विषयों के मॉडल पेश कर उनकी खूबियां बतायी। प्रदर्शनी में 6 से 12 वीं 129 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीमैप के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार राउत और केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य गोविंद दुबे ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया और बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुत करने वाले बाल वैज्ञानिक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.