कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, कोडरमा वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों के लोग अपनी समस्याएँ सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं। इस जनता दरबार के माध्यम से एक बाल विवाह की शिकायत उपायुक्त को प्राप्त हुई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में मामले की गहन जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...