जौनपुर, जनवरी 14 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह विवाहिता और आने वाली पीढ़ियों दोनों के लिए गंभीर अभिशाप है। कहा कि यदि 15 वर्षीय किशोरी का विवाह कर दिया जाए और वह एक-दो साल के भीतर गर्भवती हो जाए, तो न केवल मां बल्कि शिशु के जीवन के लिए भी यह खतरा पैदा कर देता है। शारीरिक विकास पूरी तरह न होने के कारण मां बीमारियों की चपेट में आ जाती है, वहीं शिशु का विकास भी प्रभावित होता है और अधिकतर वह कुपोषित या दिव्यांग हो सकता है। इस मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी हरिनाथ भारती, थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, प्रसाद यादव, रामविलास, रामकृष्ण, अविनेश सिंह सहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.