चतरा, फरवरी 4 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निदेशानुसार बुधवार को बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर नावाडीह गंवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है। बाल विवाह से सामाजिक दुष्प्रभाव के साथ शारीरिक दुष्प्रभाव भी पड़ता है। बाल अवस्था में विवाह होने के कारण जच्चा बच्चा दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। निर्धारित उम्र सीमा के अंदर बाल विवाह होने पर बाल विवाह अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने के लिए लोगों को बाल विवाह अधिनियम कानून से बचने के लिए लोग...