चतरा, दिसम्बर 5 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निदेशानुसार शुक्रवार को बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर नागर गांव के छेछीमंझार टोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और केदली पंचायत सचिवालय के पीएलवी मिथिलेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है। बाल विवाह से सामाजिक दुष्प्रभाव के साथ शारीरिक दुष्प्रभाव भी पड़ता है। बाल अवस्था में विवाह होने के कारण जच्चा-बच्चा दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। निर्धारित उम्र सीमा के अंदर बाल विवाह होने पर बाल विवाह अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने क...