शामली, दिसम्बर 8 -- बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से जिले में 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को कस्बा कांधला स्थित श्री चंदन लाल इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग के कुलदीप शर्मा ने बताया कि बाल विवाह से विशेषकर बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा उनकी शिक्षा भी प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु में बालिका का विवाह करना कानूनी अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने पर छह साल तक की कठोर कारावास एवं एक लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.