शामली, नवम्बर 29 -- शामली। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के निर्देशन में किसान इंटर कॉलेज थानाभवन में बालिकाओं को बाल विवाह और बाल श्रम के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. श्रीमती प्रतिभा ने की। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन के जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने बताया कि बाल विवाह या बाल श्रम की शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर की जा सकती है, जहां शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर पाऊल चौधरी ने हेल्पलाइन के कार्य संचालन की जानकारी दी। प्रतिभागियों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं मुख्यमंत्री कन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.