सीवान, मई 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड के पचलखी पंचायत समेत 16 प्रखंडों में जीविका व बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं में सामाजिक गतिविधि बढ़ी है। महिलाएं संवाद के माध्यम से महिलाएं अपनी-अपनी बातों को रख रही है। खासकर महिलाएं ब दहेज प्रथा, बाल विवाह की रोकथाम, महिलाओं की अधिकारों की रक्षा, नशा मुक्त समाज व घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए संकल्प व शपथ ले रही हैं। इसी क्रम में सीवान सदर प्रखंड के पचलखी में प्रियंका कुमारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी व डिग्री कॉलेज की जरूरत है, ताकि हम लड़कियों को पढ़ाई में सहूलियत हो, साथ ही उनका समुचित विकास भी होगा। कार्यक्रम में उपस्थित दीपावली देवी ने जीविका भवन की मांग की। गांव की शीला देवी ने पंचायत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.