दरभंगा, जनवरी 2 -- लहेरियासराय। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए कानून के साथ-साथ जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को दरभंगा ऑडिटोरियम में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में 'कवच 2.0' परियोजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। यह आयोजन सौ दिवसीय 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के अंतर्गत किया गया। इसका संचालन स्वयंसेवी संगठन सेंटर डायरेक्ट ने किया। डॉ. पूनम कुमारी एवं अभिजीत ने प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री मिश्रा, डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल विवाह उन्...