प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- पट्टी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और तरुण चेतना संस्थान की ओर से इलाके के ग्राम सेवापट्टी में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के प्रभारी संजय यादव ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। तरुण चेतना संस्थान के निदेशक नसीम अंसारी ने बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में हकीम अंसारी, कांस्टेबल तौसीफ रजा, संदीप कुमार, हमारा बानो, रेखा पटेल आदि मौजूद रहे। अंत में लोगों को बाल विवाह न करने, न होने देने की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...