मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के जिले में सहयोगी संगठन जनहित फाउंडेशन की ओर से अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा ने कहा कि इस अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह नहीं होगा। विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को सफलता मिली है। अनीता राणा ने कहा कि अभी भी देश में बाल विवाह के खिलाफ जरूरी जागरूकता की कमी है। ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं है कि यह दंडनीय अपराध है। जेआरसी 2030 तक देश से बाल विवाह खत्म करने के मकसद से "चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया" कैम्पेन चला रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.