शामली, जनवरी 8 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है। जिस आयु के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए उस आयु में उनका विवाह कर देना एक बड़ी कुप्रथा है। यद्यपि इसके लिए कानून है। किन्तु सामाजिक सहयोग के बिना इसे रोकना सम्भव नही है। छात्र-छात्राओं को इसके लिए विशेष रूप से जागरूक करना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेते हुए कहा कि बाल विवाह रोकने में वे पूरा सहयोग करेगे। मंच का संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया तथा सतीश आत्रैय ने छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत्, रामनाथ, शिव कुमार, फूल कुमार, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, ज्योति तायल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.