मेरठ, सितम्बर 14 -- मेरठ। जनहित फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी धर्म गुरुओं को साथ जोड़कर बाल विवाह रोकने को लेकर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ अपनी बात मजबूती के साथ रखी। पंडित विवेक दत शर्मा ने कहा बाल विवाह कानूनी रूप से अपराध है। नायब शहर काजी जैनुश राशिदीन ने कहा उनके धर्म में भी बालिका की आयु विवाह के लिए 18 वर्ष है और लड़के की आयु 21 वर्ष है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। जनहित फाउंडेशन की अनीता राणा ने बताया कि बालिका को कम उम्र में विवाह की बेड़ियों में नहीं जकड़ें, उनको खुलकर जीने दें। ज्ञानी हरनाम सिंह ने कहा कि बेटी-बेटा दोनों बराबर हैं। जरूरत है उनको समझने की, उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.