मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर बुधवार, 31 दिसंबर को हवेली खड़गपुर प्रखंड में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-171 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई और समाज में इस कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति (हब) के जिला मिशन समन्वयक शालीग्राम प्रसाद ने कहा कि, बाल विवाह रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर महिलाओं और छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, दहेज उत्पीड़न तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों एवं अधिकारों की जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.