जौनपुर, जनवरी 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सरपतहां थाना परिसर में बुधवार को एक विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल किशोर राय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण, युवा और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी शाहगंज सिंह चौहान ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ घोर अन्याय भी है। विशेषकर लड़कियों को इससे शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा पहुंचती है। उन्होंने समाज और प्रशासन से मिलकर इसके उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। बाल कल्याण समिति के प्रभारी चंदन राय ने भी उपस्थितजनों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया। अंत में सैकड़ों ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.