सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सुरसंड,एक संवाददाता। भिट्ठा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय श्रीखंडी भिट्ठा में मंगलवार को बाल विवाह रोकथाम एवं महिला-बाल सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बच्चों को बताया कि कम उम्र में शादी न केवल उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करती है, बल्कि यह कानूनन भी अपराध है। उन्होंने बाल विवाह अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह करने या कराने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही छात्रों को पोस्को एक्ट, साइबर अपराध, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, यौन उत्पीड़न तथ...