मुंगेर, दिसम्बर 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के आदेशानुसार हवेली खड़गपुर प्रखंड के गोवड्डा पंचायत अंतर्गत हरकुण्डा गांव में शनिवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और इसे समाज से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित किया गया। पैनल अधिवक्ता शिवशंकर बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसके लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने लोगों को बाल विवाह नहीं कराने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.