गिरडीह, अगस्त 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गिरिडीह के सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा प्रखंड परिसर बगोदर में बुधवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एवं प्रखंड के कई अधिकारी शामिल हुए। जिसमें बाल विवाह का मतलब, बाल विवाह से संबंधित शिकायत करने की जानकारी, बाल विवाह करने पर दंड प्रक्रिया आदि की जानकारियां लोगों को दी गई। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गिरिडीह ने बताया कि बाल विवाह आधुनिक सती प्रथा है। जिस प्रकार सती प्रथा किसी महिला के शरीर को जला देती थी, उसी प्रकार आज बाल विवाह महिलाओं की चेतना को जला रहा है। हर महिला के भीतर एक चेतना है, जो अपनी पूर्ण संभावनाओं को खोज रही है। हर महिला को अच्छी किताबें पढ़नी हैं, उच्च शिक्षा प्राप्त करनी है, और अपनी मेहनत से कमाए गए पैसों से रोटी खानी ह...