हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिसे हमसभी को सामूहिक प्रयास से दूर करना होगा। जन जागरूकता के माध्यम से हमलोग समाज हर वर्ग से जागरूक करेंगे। ताकि बच्चियों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके। बच्चियां पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करें। इस दिशा में यह जागरूकता रथ सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने इस अवसर पर संस्था के कार्यों की सराहना की। उक्त बाते बाल विवाह मुक्ति के लिए जागरूकता रथ को रवाना करते वक्त लोगों को संबोधित कर रहे थे। बाल विवाह मुक्त रथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग व स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा निकाला गया, जो जिले के पंचायतों, वार्ड में जाकर लोगो...