दुमका, फरवरी 1 -- काठीकुंड प्रतिनिधि।काठीकुंड प्रखंड में शनिवार को बाल विवाह मुक्त अभियान को जनजन तक पहुंचने के लिए जागरूकता रथ को दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन एवं जिला परिषद जॉयस बेसरा एवं शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दुमका जिला के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता के लिए रवाना किया। ग्राम ज्योति एवं ग्राम साथी व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में "बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ दुमका जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्राम स्तर पर जाकर बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति समुदाय को जागरूक करेगा। इस अभियान का उद्देश्य सरकार के उस लक्ष्य को साकार करना है,जिसके तहत वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस अवसर पर दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.