चंदौली, अप्रैल 30 -- चंदौली। बाल विवाह रोकथाम के लिए मंगलवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं ने रैली निकाली। वहीं बालिकाओं को शपथ दिलायी गई। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र और सरकार की संचालित योजनाओं और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है। साथ ही आपसी सहमति और कानूनी हस्ताक्षेप के जरिए भी बाल विवाह रोकथाम किया जाता है। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। कहा कि बाल विवाह अपराध है। इसमें सजा के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.