दरभंगा, दिसम्बर 23 -- बेतिया ,विधि संवाददाता। बाल विवाह की सामाजिक कुरीतियां को समाप्त करने तथा किशोरियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें जागरूक किए जाने को ले राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार दिल्ली तत्पर है। इसी को ले नालसा द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने सोमवार को विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार आशा अभियान 2025 योजना के तहत चलाए जा रहे इस 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह निषेध अधिनियम के कानूनी ढांचे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही संवेदनशील समूह को सशक्त बनाने और लड़कियों लड़कों ,माता-पिता अभिभावकों और सभी हित धारकों को ज्ञा...