धनबाद, फरवरी 15 -- महुदा, प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, समाज कल्याण विभाग व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की ओर से शनिवार को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र ब्रह्मबाबा मंदिर महुदा व कुंजी 2 में 'बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण' के लिए क्षेत्र की सेविकाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के सौ दिवसीय अभियान के तहत किया गया, जिसमें दर्जनों सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका विनीता पोद्दार ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। सेविकाएं अपने-अपने गांव में बाल विवाह रोकने के लिए आम लोगों को जागरूक करें। ट्रस्ट के मुमताज आलम ने कहा कि उनकी संस्था पिछले तीन वर्षों से बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने के लिए सघन जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। यह कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.