शामली, जनवरी 27 -- कोतवाली परिसर में पुलिस द्वारा ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पृथक-पृथक रूप से एक व्यापक, सघन एवं सुनियोजित जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान संचालित किया गया।इस मौके पर कस्बे के सम्मानित लोग मौजूद रहे। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के उद्देश्य से थाना एएचटीयू व चाइल्ड लाइन टीम एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, होटल, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भ्रमण कर बाल मजदूरी की रोकथाम को लेकर आमजन, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को जागरूक किया गया। जिसमें कोतवाली परिसर में एक मिटिंग आयोजित की गयी। इस दौरान बाल श्रम कराए जा...