कोडरमा, दिसम्बर 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत जन-जागरूकता के तहत 100 दिवसीय अभियान के क्रम में बुधवार को प्रखंड परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बाल विवाह न होने देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाइक, अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री बड़ाइक ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है और यह कानून का उल्लंघन भी है। बाल विवाह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास में बड़ी बाधा है, जिससे उनके सपनों को पूरा होने से रोका ...