फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- पलवल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन पैनल एडवोकेट भीम सिंह, शक्ति वाहिनी एनजीओ से महेंद्र सिंह, रचना सोरौत, साहिल रावत और आशा पीएलवी द्वारा किया गया। पैनल अधिवक्ता भीम सिंह ने शिविर में बच्चों और शिक्षकों को समाज में बाल विवाह के दूषित परिणामों के बारे में बताया तथा बाल विवाह रोकने के लिए कानूनी प्रावधानों, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताया और बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही शक्ति वाहिनी एनजीओ की तरफ से महेंद्र सिंह, रचना सोरौत व साहिल रावत ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बच्चों के अधिकार, सुकन्या समृद्धि योजना और बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.